पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर मीना ने की जनसुनवाई

कलेक्टर मीना ने की जनसुनवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जो बोओगे उससे ज्यादा पाओगे

कलेक्टर एन एल मीना ने अपने नेहड़ाई दौरे के दौरान राजीव गांधी सेवा केन्द्र के आगे लगे पांडाल में उपस्थित ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा इत्यादि व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विकास अधिकारी गोपीकिशन पालीवाल, सरपंच नेहडाई तनेराव सिंह के साथ ही अच्छी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

जनसुनवाई के दौरान सरपंच नेहडाई तनेरावसिंह एवं ग्रामीणों ने सांखला में पानी की समस्या से अवगत करवाया। सदराउ के मोहम्मद खान एवं अन्य ग्रामीणों ने चक आबादी जो राजस्व गांव घोषित हुई है उनमें उपनिवेशन विभाग की दर से आबादी भूमि के पटटे जारी कराने, जीरा आरडी मोहनगढ़ से 54 एसबीएस आरडी से जो सड़क क्षतिग्रस्त है उसकी मरम्मत कराने, 30 आरडी एसएमजी से सदराउ तक 3 किमी ग्रेवल सड़क का निर्माण कराने के संबंध में कलेक्टर के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए।

कलेक्टर ने ग्रामीणों को बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा नहरी क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों की जगह नए सड़क निर्माण के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे गए हैं वहां से स्वीकृति मिलने पर इन सड़कों का निर्माण होगा। उन्होंने विकास अधिकारी पालीवाल एवं सरपंच नेहडाई को निर्देश दिए कि वे 3 किमी ग्रेवल सड़क के लिए महानरेगा के 2015-16 के प्लान में लेकर उसकी स्वीकृति जारी करें। ग्रामीणों ने फतासर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक लगाने का आग्रह किया। कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए।

देवास्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

कलेक्टरने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने दवा वितरण केन्द्र, दवा स्टोर सेंटर, वार्ड, लेबर रूम इत्यादि का भी निरीक्षण किया एवं वहां उपलब्ध दवाईयों को देखा। चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे शौचालयों की सफाई कराएं। उन्होंने ग्राम पंचायत के सहयोग से स्वास्थ्य केन्द्र की छत की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।

भामाशाहशिविर का आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टरएन. एल. मीना ने शनिवार को ग्राम पंचायत नेहड़ाई में आयोजित भामाशाह नामांकन शिविर का आकस्मिक निरीक्षण किया। नामांकन शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कैंप में महिलाओं एवं पुरुषों में भामाशाह कार्ड बनाने के प्रति भारी उत्साह देखा ग