- Hindi News
- खो खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जोश चरम पर
खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जोश चरम पर
स्वर्णनगरी में आयोजित हो रही 59 वीं राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लीग मैचों में रोचक मुकाबलों का इंगांनप खेल मैदान साक्षी बना। इसमें विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों की हौसला अफजाई स्थानीय खेल प्रेमियों द्वारा की जा रही है। खिलाड़ियों का आपस में तालमेल एवं एवं खेल कौशल दर्शकों को अभिभूत कर रहा है।
प्रतियोगिताके छात्र वर्ग के परिणाम
प्रतियोगिताके जिला प्रभारी बराईदीन सांवरा ने बताया कि लीग मैचों में चूरु ने कोटा को 3 अंकों से, सीकर ने जालोर को 2 अंकों से, श्रीगंगानगर ने जयपुर को 7 अंकों से, पाली ने राजसमंद को 6 अंकों से, उदयपुर ने सिरोही को 5 अंकों से, बांसवाड़ा ने बीकानेर को 11 अंकों से, नागौर ने चित्तौडगढ़ को 5 अंकों से, अजमेर ने डूंगरपुर को 9 अंकों से, श्रीगंगानगर ने बीकानेर को 9 अंकों से, पाली ने हनुमानगढ़ को 5 अंकों से, झुंझुनूं ने जालोर को 1 अंक से, राजसमंद ने बारां को 11 अंकों से, नागौर ने कोटा को 11 अंकों से, बाड़मेर ने सिरोही को 3 अंकों से, उदयपुर ने धौलपुर को 11 अंकों से, जोधपुर ने भरतपुर को 28 अंकों से तथा अलवर ने सवाई माधोपुर को 19 अंकों से परास्त किया। मेजबान जैसलमेर टोंक के मध्य खेला हुआ मैच टाई हुआ। कोर्ट में मदनलाल गज्जा, जुगलकिशोर, सत्यनारायण, दीपक पूनिया, पूनमसिंह,नरपतराम, जितेन्द्रसिंह, नरपतसिंह सहित कार्यरत समस्त शारीरिक शिक्षक एवं कार्यालय कार्य में राजेन्द्र गज्जा, विनोद व्यास, कमल सोनी सहित कार्यरत स्टाफ अपनी सराहनीय सेवाएं दे रहे हैं।
छात्राओंने किया खेल कौशल का प्रदर्शन
संयुक्तसंचालन सचिव रेणु व्यास ने बताया कि खेल मैदान पर छात्रा खिलाड़ी भी खो-खो खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन कर रही है। लीग मैचों में सीकर ने चित्तौडगढ़ काे 7 अंकों से, बीकानेर ने बूंदी को 15 अंकों से, झुंझुनूं ने सिरोही को 7 अंकों से, उदयपुर ने प्रतापगढ़ को 9 अंकों से, जोधपुर ने जैसलमेर को 11 अंकों से, जयपुर ने कोटा को 13 अंकों से, जैसलमेर ने डूंगरपुर को 1 अंक से, भीलवाड़ा ने जयपुर को 21 अंकों से, श्रीगंगानगर ने बूंदी को 27 अंकों से, बाड़मेर ने बीकानेर को 17 अंकों से, जोधपुर ने बारां को 6 अंकों से, सवाई माधोपुर ने कोटा को 9 अंकों से, जालौर ने चित्तौडगढ़ को 1 अंक के करीबी मुकाबले में हराया, अजमेर ने पाली को 5 अंकों से हराया तथा चुरु और अलवर के बीच खेला गया मैच टाई रहा।