पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फार्मासिस्ट जागृति अभियान की संकल्प यात्रा पहुंची जैसलमेर

फार्मासिस्ट जागृति अभियान की संकल्प यात्रा पहुंची जैसलमेर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फार्मासिस्ट जागृति संस्थान की प्रदेश स्तरीय संकल्प यात्रा फार्मासिस्ट जागृति अभियान शनिवार को जैसलमेर पहुंची। इसमें संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश देव, महासचिव नवीन शर्मा, सलाहकार शिवकरण मील तथा मंत्री दिनेश धाबाई शामिल हैं।

जिलाध्यक्ष संजय व्यास के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर, सीएमएचओ जिला औषधि निरीक्षक से मिला और फार्मेसी एक्ट की सख्ती से पालना करवाने की चर्चा की।

उन्होंने बताया कि जिले में अधिकतर मेडिकल स्टोर फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में संचालित किए जा रहे हैं, मनमर्जी से दवाइयां बेची जा रही है। जिससे आम जनता के स्वास्थ्य एवं जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इस प्रथा के रोकथाम और कानूनी कार्रवाई करवाने के लिए ज्ञापन भी दिया गया।

जैसलमेर. फार्मासिस्टजागृति संस्थान की संकल्प यात्रा पहुंची जैसलमेर।