पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयंसेविकाओं ने कॉलेज परिसर में सफाई की

स्वयंसेविकाओं ने कॉलेज परिसर में सफाई की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीय मिश्रीलाल सांवल राजकीय कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं अनेक समूहों में विभक्त होकर महाविद्यालय परिसर के भीतरी हिस्सों, बरामदों एवं कक्षा-कक्षों की साफ-सफाई की।द्वितीय सत्र में अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने नए पुराने गीतों का गायन कर वातावरण को संगीतमय बना दिया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य एस.एस.परमार ने एन.एस.एस. के उद्देश्य पर प्रकाश डालकर उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी एस.एस मीणा ने सभी संकाय सदस्यों का आभार व्यक्त किया। डा0 एल. एन. नागौरी, अशोक आर्य, डॉ. वी.एस.व्यास, डाॅ. ए.के. जैन, डॉ. ए.के. परिहार, डॉ. एच.आर. परिहार, कैलाशदान रतनू, अमानाराम, सुभानखां, अतुल सुथार एवं तुलछाराम आदि सदस्यों ने उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान किया।