पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे स्टेशन पर दो माह से नहीं सीसीटीवी कैमरे

रेलवे स्टेशन पर दो माह से नहीं सीसीटीवी कैमरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. सुरक्षाकी दृष्टि से महत्वपूर्ण सीमावर्ती जिले के रेलवे स्टेशन की तीसरी आंख इन दिनों बंद है। करीब दो माह से रेलवे स्टेशन पर लगा कैमरा यहां से हटा हुआ है। जानकारी के अनुसार दो माह पहले यहां पर लगा कैमरा रामदेवरा स्टेशन पर लगाया गया था। उसके बाद से अभी तक यहां पर कैमरा नहीं है। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में ये चूक भारी भी पड़ सकती है।

^यहां पर लगा सीसीटीवी कैमरा रामदेवरा में मेले के दौरान शिफ्ट किया गया था। शीघ्र ही इसे वापिस जैसलमेर स्टेशन पर लगवाया जाएगा। अग्नेश्वरमुंडारी, स्टेशनअधीक्षक जैसलमेर

जैसलमेर का रेलवे स्टेशन हर लिहाज से अति महत्वपूर्ण है। एक तो सीमावर्ती जिला है। वहीं प्रतिवर्ष लाखों की तादाद में सैलानी भी आते है। ऐसे में सुरक्षा में हो रही ये चूक कभी भी भारी पड़ सकती है। जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते दो माह बीत जाने के बाद भी कैमरा वापिस जैसलमेर स्टेशन पर नहीं लगाया गया है।

जैसलमेर के रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा हर हरकत पर नजर रखने के लिए हाई पावर का सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था। जिसे करीब दो माह पूर्व यहां से हटा दिया गया। दो माह से रेलवे स्टेशन पर कैमरा नहीं है। जानकारी के अनुसार बाबा रामदेव के मेले के दौरान यह कैमरा रामदेवरा शिफ्ट कर दिया गया था। मेला समाप्त हुए भी इतना समय बीत जाने के बाद भी कैमरा अभी तक जैसलमेर वापिस नहीं आया है। वहीं रेलवे स्टेशन पर लगा मेटल डिटेक्टर भी कभी-कभी अपनी सेवाएं देता है।

जैसलमेर. रेलवेस्टेशन पर लगा मेटल डिटेक्टर भी कभी-कभी देता है सेवाएं।

बाबा रामदेव मेले के दौरान हटाया था अभी तक नहीं लगा है वापस, सुरक्षा में ये चूक पड़ सकती है भारी

अव्यवस्था