- Hindi News
- सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम पर की चर्चा
सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम पर की चर्चा
जैसलमेर. भाजपाकार्यालय में सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 13 दिसम्बर को जयपुर में होने वाली विशाल सभा के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। प्रवक्ता कंवराजसिंह चौहान ने बताया कि भाजपा सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जयपुर में विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में पंचायत चुनाव प्रभारी जीतराम चौधरी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे तथा अध्यक्षता जिला अध्यक्ष स्वरुपसिंह ने की। साथ ही जयपुर में होने वाले कार्यक्रम के बारे में भी चर्चा की। जिला अध्यक्ष स्वरुपसिंह ने भाजपा के सदस्यता अभियान के बारे में बताया। साथ ही कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने की बात कही। विधायक छोटूसिंह भाटी ने भी बैठक को संबोधित किया। प्रवक्ता कंवराजसिंह चौहान ने बताया कि बैठक में भगवानदास गोपा, कमल ओझा, रावतमल सांवल, प्रेमसिंह, पार्षद देवकी देवी, मनोरमा वैष्णव, ओम सेवक, जेठमल, परमानंद, सांगाराम, मीना भाटी, घनश्याम सोनी, रेखा, ओमप्रकाश, सुरेन्द्रप्रताप, सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।