- Hindi News
- गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार
जिलामुख्यालय पर आगामी 26 जनवरी 2015 को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया जाएगा।
प्रातः कालीन मुख्य समारोह एवं सांयकालीन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में रखा गया है। गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा पर बिंदुवार विचार विमर्श किया गया एवं विभिन्न अधिकारियों को अलग दायित्व सौंपे गए।
साफ सुथरा हो शहर
नगरीयनिकाय के अधिकारी को निर्देश दिए की वे राष्ट्रीय पर्व को ध्यान में रखते हुए सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे एवं समारोह से पूर्व पूरे शहर को साफ सुथरा कर दे एवं राष्ट्रीय पर्व पर ऐतिहासिक स्मार को पर रोशनी की व्यवस्था करे।
समितियों के गठन पर चर्चा
बैठकमें अलग अलग कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। इसी प्रकार व्यवस्थाओं के लिए समितियों का गठन किया उनके संयोजक, उपसंयोजक एवं सदस्यों का निर्धारण किया। उन्हें दायित्व सौंपे गए। साथ ही कहा कि वे जिम्मेदारी से उनका निर्वहन करे।
ये होगें कार्यक्रम
एडीएमभागीरथ शर्मा ने बताया कि 26 जनवरी 2015 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 7 से 8 बजे तक की अवधि में जैसलमेर नगर में स्थित शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए विद्यार्थी शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में पहुंचेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9.05 बजे शहीद पूनम सिंह स्टेडियम ध्वजारोहण किया जाएगा वे परेड का निरीक्षण करेंगे। दोपहर में खेल प्रतियोगिता होगी तथा सायं को स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए की वे विशिष्ट सेवाओं के लिए जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को पुरस्कृत करवाना चाहते है उसमें वास्तव में जिन्होंने विभाग में सराहनीय सेवाएं दी हैं उनके नाम ही प्रस्तावित किए जाए। उपलब्धियों के संबंध में पूर्ण जानकारी सहित आवेदन पत्र 18 जनवरी तक आवश्यक रूप से प्रस्तुत करवाएं।
प्रशंसा पत्रों का सही हो चयन
कलेक्टर एनएल मीना की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी एवं व्यवस्थाओं की बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की वे समारोह में नवीनतम कार्यक्रमों का समावेश कर गारिमामय ढंग से राष्ट्रीय पर्व को म