पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया

विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. विधायकछोटूसिंह भाटी ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने छोड़, देवीकोट, केहर फकीरों की ढ़ाणी, फतेहगढ़, रीवड़ी मण्डाई, रणधा, कोहरा, कुण्डा, नीम्बली, झिझनीयाली और बईया आदि गांवों का दौरा कर जनसमस्याएं सुनी। ग्राम छोड़, रणधा के ग्रामवासियों ने बिजली की समस्या के बारे में अवगत कराया जिसका तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर मौके पर ही समाधान करने की हिदायत दी। ग्राम साजित, लोरड़ीसर एवं रणधा के विद्यालयों को क्रमोन्नत करने की मांग की गई, ग्राम नीम्बली में रोडवेज बस प्रारंभ करने की मांग की गई। उन्होंने ग्रामों में चल रहे पशु शिविरों का भी अवलोकन किया जिनकी व्यवस्थाएं समुचित थी। ग्रामीणों ने शिविरों में पशुओं की संख्या बढ़ाने की मांग की। देवीकोट के आशापुरा मंदिर में सीमा जनकल्याण समिति द्वारा संचालित नंदीशाला का भी अवलोकन किया। समिति के सदस्य सवाईदान ने बताया कि लगभग एक हजार नर गोवंश का यह शिविर जन सहयोग से संचालित हो रहा है। विधायक भाटी ने ग्रामीणों को बताया कि वर्तमान में 115000 पशुओं का शिविर राज्य सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है। राज्य सरकार से और भी पशुओं की संख्या बढ़ाने की स्वीकृति प्राप्त की जाएगी।