पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निकाय लेखा विवरण तैयार करने संबंधी प्रशिक्षण संपन्न

निकाय लेखा विवरण तैयार करने संबंधी प्रशिक्षण संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयनिकायों के लेखों का विवरण तैयार करने संबंधी प्रशिक्षण/कार्यशाला सहायक निदेशक डाॅ. बीएल मीना की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।

जिसमें जिले की तीनों पंचायत समितियों के प्रगति प्रसार अधिकारी/पंचायत प्रसार अधिकारी एवं ब्लाॅक सांख्यिकी अधिकारी तथा ग्राम सेवकों एवं शहरी क्षेत्र के स्थानीय निकायों के विभाग के कर्मचारियों ने भाग लिया। 13वें वित्त आयोग से संबंधित स्थानीय निकायों के आय व्यय के लेखे वर्ष 2011-12, 2012-13 एवं 2013-14 के लेखों का वर्गीकरण निर्धारित प्रपत्र में अंकन करने के लिए पावर प्रोजेक्टर के माध्यम से डाॅ. मीना ने जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान निर्देशित किया गया की शासन सचिव आयोजना विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्रों में उक्त वर्षों के आय व्यय की सूचना 15 दिसम्बर तक अनिवार्य रूप से कार्यालय सहायक निदेशक सांख्यिकी, जैसलमेर में प्रस्तुत करें। निर्धारित तिथि तक उक्त सूचनाएं भिजवाने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

लेखों का उपयोग की महत्वता के बारे में डाॅ0 मीना द्वारा बताया गया की अर्थव्यवस्था के निम्नलिखित क्षेत्रों के अनुमान तैयार करने में किया जाता है। जिसमें जलप्रदाय सेवाएं, निर्माण क्षेत्र, लोक प्रशासन, अन्य सेवाएं (शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता) आदि।

इसके लिए सभी स्थानीय निकायों द्वारा प्रतिवर्ष भुगतान किए गए संवेतन, मजदूरी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता आदि सेवाओं पर किए गए व्यय, निर्माण कार्यों पर व्यय, मशीन उपकरण क्रय करने के भुगतान पर किए गए व्यय आदि सूचनाओं की आवश्यकता होती है। प्रशिक्षण के अंत में नन्दकिशोर दवे ने संभागियों का आभार प्रकट किया।