पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदिरा गांधी नहर मंडल अध्यक्ष डाॅ. गुप्ता ने किया नहर का निरीक्षण

इंदिरा गांधी नहर मंडल अध्यक्ष डाॅ. गुप्ता ने किया नहर का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयप्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अौर इंदिरा गांधी नहर बर्ड के अध्यक्ष अध्यक्ष डाॅ. मधुकर गुप्ता ने गुरुवार को इंदिरा गांधी मुख्य नहर की 1254 आर.डी. पर बने हैड का निरीक्षण किया इसके साथ ही वह नाचना रेस्ट हाउस में किसानों से मिले।

उन्होंने इंदिरा गांधी नहर परियोजना के भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की प्रगति की संबंधित अभियंताओं से जानकारी ली अौर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आईजीएनपी के विकास के लिए दिए गए बजट के अनुरूप हुए कार्य की समीक्षा की अौर निर्देश दिए कि समयबद्घ रूप से इस राशि का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। डाॅ. गुप्ता ने कहा कि इन्दिरा गांधी नहर परियोजना में मरम्मत योग्य नहर फाटकों का कार्य करवाने के लिए एक वृहत कार्य योजना बनाई जाएगी। यह कार्य हो जाने पर काश्तकारों को सिंचाई पानी की उपलब्धता में गुणात्मक सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि इजराइल की तर्ज पर बूंद-बूंद सिंचाई के लिए अौर अधिक सार्थक प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए काश्तकारों के साथ संवाद स्थापित कर, उन्हें अधिक पानी के उपयोग से जमीन के खराब होने पानी के अपव्यय के बारे में बताया जाएगा।नहर बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि नहर में वर्तमान में जल संसाधन है उन्हें अौर अधिक सुदृढ़ कर काश्तकारों को लाभ पहुंचाया जाएगा।

पानीचोरी पर अंकुश लगाए

नहरबोर्ड के अध्यक्ष डाॅ.गुप्ता ने नहर से पानी चोरी करने वालों के साथ नहर अभियन्ता सख्ती से पेश आए। इसके लिए उन्होंन थानों में मामले दर्ज करवाने के निर्देश दिए अौर कहा कि मामला दर्ज होने के बाद संबंधित अभियंता इसकी नियमित मॉनिटरिंग करेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि पानी चोरी करने वालों के विरुद्ध सी.आर.पी.सी.(पानी के दुरूपयोग) के तहत मामले दर्ज करवाएं। उन्होंने पानी चोरी के मामलों में विभिन्न थानों में दर्ज प्रकरणाें की रिपोर्ट तैयार कर, जिला कलेक्टर को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐसे मामलों की सूची तैयार करने की बात भी कही,जिनमें एफ.आर.लगी है। उन्होंने पानी चोरी पर अंकुश लगाने के लिए पैट्रोलिंग व्यवस्था के पुख्ता बनाने के भी निर्देश दिए।

काश्तकारोंकी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए

डाॅ.गुप्ताने कहा कि समय-समय पर किसानों द्वारा सिंचाई के पानी को लेकर शिकायतें की जाती है। कहीं से पानी की चोरी की घटना, टेल तक पानी नहीं पहुंचने तथा साईफन लगाने