पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अर्द्धवार्षिक परीक्षा का सफल संचालन किया जाए

अर्द्धवार्षिक परीक्षा का सफल संचालन किया जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. पंचायतसमिति जैसलमेर क्षेत्र के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में शिक्षा विभागीय कार्यक्रम के अनुसार अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का सफल संचालन किया जाए। एबीईईओ बंशीलाल सोनी ने बताया कि ब्लाॅक के समस्त नोडल संस्था प्रधानों को आदेशित किया जाता है कि समस्त विद्यालय जहां छात्र नामांकित है वहां पर परीक्षाओं का आयोजन किया जाए किसी कारणवश किसी स्थान पर अध्यापक उपलब्ध नहीं है अथवा अवकाश पर है तो अन्य विद्यालय से व्यवस्था करके परीक्षा का संचालन नियमानुसार किया जाए। नगरीय क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में स्वच्छ राजस्थान सप्ताह अभियान मनाया जा रहा है जिसकी पालना कर प्रतिवेदन इस कार्यालय को उपलब्ध करवाएं ताकि सूचना उच्चाधिकारियों को देकर पालना की जा सके।