डेलासर में पशु खेली क्षतिग्रस्त
जैसलमेर सोढाकोरग्राम पंचायत के डेलासर गांव में करीब एक वर्ष पूर्व बनाई गई पशु खेली देखरेख पानी सप्लाई के अभाव के कारण नकारा साबित हो रही हैं। ग्रामीण नरपतराम सुथार सांगसिंह ने बताया कि गांव के किनारे स्थित इस खेली में एक बार भी पानी नहीं आया जिसके कारण सैंकड़ों प्यासे पशु खेली के पास मंडराते हुए देखे जा सकते हैं। खेली की पाइपलाइन जगह जगह से टूट गई हैं तथा खेली की दीवारों में भी दरारें पड़ गई हैं। ग्रामीणों ने मांग की हैं कि शीघ्र ही इसे दुरूस्त किया जाए ताकि पशुओं की प्यास बुझे।