मौसम ने करवट बदली, शीतलहर ने ठिठुराया
जिले में पिछले लम्बे समय से सामान्य चल रहे मौसम ने दो दिन में करवट बदल दी है और एकाएक चली शीतलहर ने आमजन को झकझोर दिया है। दिसंबर माह शुरू होने के साथ ही ठंड नहीं पड़ने से कई परेशानियां सामने रही थी। मौसम सामान्य था और दोपहर में धूप तेज रहती थी। ऐसे में फसलों को भी नुकसान की आशंका थी। लेकिन पिछले दो तीन दिनों से मौसम में बदलाव रहा है और सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शीतलहरसे कड़ाके की ठंड का अहसास
शनिवारको दिन भर शीतलहर चली। शुक्रवार रात से ही सर्द हवाएं चलने लगी और शनिवार सुबह तक शीतलहर ने कड़ाके की ठंड का अहसास करवा दिया।
दिन भर शीतलहर चलने से धूप भी बेअसर साबित हो रही थी। शाम होते ही एक बार भी ठंड का असर बढ़ गया। पिछले कई दिनों से लोगों ने गर्म कपड़े निकालकर तो रखे थे लेकिन उपयोग में नहीं रहे थे। मगर शनिवार को जैसलमेरवासी गर्म लबादों में लिपटे नजर आए।
फसलोंको जीवनदान
इसबार किसानों की फसलें चौपट होने के कगार पर है। पहले पानी की कमी और बाद में मौसम अनुकूल नहीं होना। दोनों ही वजह से फसलों को नुकसान तय था।
ऐसे में कई किसानों को दो से तीन बार बिंजाई भी करनी पड़ी। लेकिन अब सर्दी के तेवर तीखे होने से बची खुची फसलों को जीवनदान मिलने की उम्मीद है।
जैसलमेर. स्वर्णन्गरीमें सर्दी ने किए तेवर तीखे।
तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी ने दिखाए तेवर
मौसम