पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दवा योजना कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने निकाला जुलूस, दिया ज्ञापन

दवा योजना कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने निकाला जुलूस, दिया ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. अखिलराजस्थान मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना कम्प्यूटर ऑपरेटर महासंघ के तत्वाधान में कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने शनिवार को जुलूस निकालकर बकाया मानदेय सेवा अवधि बढ़ाने की मांग की।

जिला अध्यक्ष जालमसिंह ने बताया कि निशुल्क दवा योजना में लगे कम्प्यूटर ऑपरेटर गत 11 माह से अपनी सेवाएं बढ़वाने के लिए संघर्षरत है। लगातार ज्ञापन दिए जा रहे है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गत 12 माह से राजस्थान उच्च न्यायालय के स्थगन आदेशों से काम तो कर रहे है। लेकिन वेतन नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। भाजपा के घोषणा पत्र को आज सरकारी दस्तावेज माना गया है तो घोषणा पत्र के पेज संख्या 37 के पांचवे पैरा में कम्प्यूटर ऑपरेटर को नियमित रोजगार देने की बात लिखी गई है। लेकिन उन्हें हटाकर बेरोजगार कर दिया गया है। ज्ञापन में इस प्रकरण में ध्यान दिया जाकर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की गई है। ज्ञापन में महावीरसिंह, सवाईसिंह, इलियास, लतिब खां, विशालसिंह, श्रवणकुमार, जसराजसिंह, मूलसिंह, झंडाराम, सवाईखां, प्रेमकुमार आदि ऑपरेटरों ने हिस्सा लिया।