पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग का बताया महत्व, सजाई रंगोली

योग का बताया महत्व, सजाई रंगोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिश्रीलाल सांवल महिला महाविद्यालय में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन शनिवार को ललिता जाटोल, अमिता, मुक्ता बिस्सा, रक्षन्दा ने कबीर रहीम के दोहों की प्रस्तुति दी। इसके साथ ही योग सत्र का भी आयोजन किया गया।

द्वितीय सत्र में कम्प्यूटर की महत्ता पर आशीष व्यास पूनम ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम प्रभारी डा. रमा अरोडा ने स्वामी विवेकानंद सिस्टर निवेदिता का योगदान विषय पर व्याख्यान दिया। साथ ही युवा जाग्रति तथा युवा क्रांति का महत्व बताया।

इस अवसर पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में सूरज समूह ने प्रथम, कुसुम टाक प्रियांशा के समूह ने द्वितीय तथा करिश्मा ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शिल्पी ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक डा. अशोक आर्य तथा पूनम थे। इस अवसर पर डा. एलएन नागौरी, डा. वीएन पांण्डेय, डा. वीएस व्यास, अशोक आर्य, डा. सत्येन्द्र मीणा, अमानाराम, सुभान खान, तुलछाराम, राऊराम ने सहयोग दिया। रविवार को छात्राओं द्वारा गडसीसर सरोवर पर सफाई की जाएगी।

जैसलमेर. महिलामहाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में रंगोली बनाती छात्राएं।