- Hindi News
- जवानों ने किया अस्पताल परिसर में श्रमदान
जवानों ने किया अस्पताल परिसर में श्रमदान
बीएसएफ के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को बीएसएफ की 103वीं वाहिनी के जवानों ने श्रीजवाहिर अस्पताल में श्रमदान किया।
इस दौरान जवानों ने पूरे अस्पताल परिसर में साफ सफाई की तथा कचरा एकत्र कर जलाया। इस अवसर पर समादेष्टा जितेन्द्रकुमार, द्वितीय कमान अधिकारी अनुरागमणि, उप समादेष्टा आरएस अहलावत, उप समादेष्टा सतीष कुमार उप समादेष्टा वीएन थपरियाल, सहायक समादेष्टा मनीष सिंह सहायक समादेष्टा मनमोहित कुमार 1011 तोपखाना अधीनस्थ अधिकारी अन्य कार्मिकों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया और स्वच्छ भारत अभियान में निरंतर भागीदारी की शपथ ली। जवानों द्वारा अस्पताल परिसर में किए गए श्रमदान पर पीएमओ डाॅ. डीडी खीची, गायनाकोलॉजिस्ट डाॅ. रविन्द्र सांखला ने सराहना की।
जैसलमेर. जवाहिर अस्पताल में श्रमदान करते जवान।