पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

शिक्षा जागरूकता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेहरू युवा केन्द्र जैसलमेर द्वारा नवयुवक मंडल सांकड़ा के सहयोग से शिक्षा जागरूकता विषय पर राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय सांकड़ा में विषय आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में राजस्थान आजीविका मिशन के राजीव राजपुरोहित ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए विभाग की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए आह्वान किया कि वे जीवन में आगे बढ़ने के लिए अपने हाथ में हुनर रखें। इसी कड़ी में आरसेटी के प्रभारी लालचंद धाकड़ ने युवाओं से अपील की वे सरकारी नौकरी के पीछे भागकर स्वरोजगार अपनाएं, सरकार विभिन्न स्वरोजगारों के लिए कई प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य विशन कुमार शर्मा ने युवाओं को स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ कर कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि हमें आज इस बात का संकल्प लेना है कि हम स्वच्छ रहेंगे और स्वच्छ रखेंगे।



कासम खां चानिया प्रशिक्षण समन्वयक नरेगा ने नरेगा योजना के बारे में विस्तार से युवाओं को समझाते हुए मतदान के महत्व से भी अवगत कराया।

प्रारंभ में नवयुवक मंडल के सचिव मूलसिंह ने कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला में 20 गांवो के युवा मंडलों के 80 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। केन्द्र के हरिवल्लभ गोपा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री जन-धन योजना के बारे में युवाओं को जानकारी देते हुए अपील की कि वे इस योजना का अपने अपने गांवो में व्यापक प्रचार प्रसार करवाएं।