पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोंगेवाला विजय दिवस मनाया

लोंगेवाला विजय दिवस मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1971के भारत पाक युद्ध के लोंगेवाला विजय और योद्धाओं की याद में भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित लोंगेवाला विजय दौड़ का रविवार को लोंगेवाला में समापन हुआ। इसमें जैसलमेर से लोंगेवाला तक 110 किलोमीटर की लम्बी दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में थलसेना, वायुसेना तथा बीएसएफ के अधिकारी जवानों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह दौड़ शनिवार दोपहर एक बजे वायुसेना स्टेशन जैसलमेर से रवाना हुई थी और रविवार सुबह 10 बजे लोंगेवाला में इसका समापन हुआ।

विजय दौड़ में शामिल प्रतिभागियों का मोकला, सोनू रामगढ़ के सरपंचों ग्रामीणों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। रास्ते भर में धावकों के लिए ग्रामीणों की ओर से अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई। ग्रामीणों के इस सहयोग के लिए एयर कमोडोर चंद्रमौलि ने सभी का आभार जताया। समापन अवसर पर लोंगेवाला में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें धावकों को मेडल टी शर्ट विशेष पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया। एयर कमोडोर चंद्रमौलि ने इस अवसर पर कहा कि यह दौड़ हर वर्ष दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में एक उत्सव के रूप में आयोजित की जाएगी। 110 किलोमीटर मेराथन में ग्रुप केप्टन ए. त्रिपाठी ने विजय हासिल की।

रामगढ़में किया स्वागत

रामगढ़. वायुसेनास्टेशन जैसलमेर की ओर से लोंगेवाला युद्ध की विजय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित विजय दौड़ के रामगढ़ पहुंचने पर ग्राम पंचायत की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।

शनिवार को आधी रात को करीब एक बजे रामगढ़ पहुंचने पर मुख्य चौराहा पर कार्यक्रम रखा गया। जैसे ही विजय दौड़ रामगढ़ पहुंची वहां उपस्थित स्वागत कर्ताओं ने जयघोष, वन्देमातरम्, भारत माता के जयकारों से धावकों की हौंसला अफजाई की। विजय दौड़ में शामिल सभी धावकों वायु सेना के जवानों को दूध फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी हुकमाराम कुमावत, झब्बरसिंह, गोविन्द चारण, मुकेश खत्री, मोहनसिंह, कंवराजसिंह जाम, सुनिल कुमार चौहान सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। इससे पूर्व सोनू पहुंचने पर सरपंच पूनमसिंह द्वारा विजय दौड़ का स्वागत किया गया तथा जलपान करवाया गया।

जैसलमेर. लोंगेवालामें मेराथन समाप्ति पर पहुंचे धावक।