पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रद्धालुओं की गाडी पलटी, छह घायल

श्रद्धालुओं की गाडी पलटी, छह घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. तनोटमाता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाडी रविवार शाम करीब 3.30 बजे शहर से 35 किमी दूर पारेवर फांटा के पास पलटी खा गई। दुर्घटना में गाडी में सवार छह लोग घायल हो गए। जिसमें चार बच्चे भी शामिल है। बिहार से आए श्रद्धालु तनाेट माता के दर्शन कर जैसलमेर की तरफ लौट रहे थे। पारेवर फांटा के पास सामने से रहे पत्थरों से भरे ट्रक से अचानक एक पत्थर गिर गया। जिससे बचने के चक्कर में गाडी अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में एसके झा(35), धीरज (35), लक्ष्य (3), आयुषी(3.5), मिताली (12), तथा हर्षित(3) वर्ष को चोट लगी। जानकारी मिलती ही 108 मौके पर पहुंची तथा ईएमटी निर्मल पायलट मुकेश द्वारा जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। दुर्घटना में एसके झा के कंधे पर ज्यादा चोट आई है।