नर्सेज एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित
राजस्थाननर्सेज एसोसिएशन एकीकृत की जैसलमेर शाखा की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिला अध्यक्ष अशोक दैया ने बताया कि संरक्षक मंडल में भेरुसिंह महेचा, महिपालसिंह भाटी, माधोसिंह भाटी को शामिल किया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवकांत गौतम, उपाध्यक्ष जसकरण दान, सचिव भागाराम पंवार, उप सचिव सवाईसिंह भाटी, संगठनमंत्री सुरताराम, कोषाध्यक्ष गेमरसिंह राठौड़, खेलकूद सांस्कृतिक मंत्री भूरसिंह भाटी, महिला मंत्री राधा मणि, प्रवक्ता हरीश जांगिड तथा सहप्रवक्ता राजेन्द्र कुमार आचार्य को बनाया गया है।