पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकृतआई ज्ञान केन्द्रों की बैठक

अधिकृतआई-ज्ञान केन्द्रों की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थाननाॅलेज काॅरपोरेशन लिमिटेड के अधिकृत ज्ञान केन्द्रों की बैठक आदर्श एकेड़मी में आयोजित की गई।

जगदम्बा इन्फोटेक जिला अग्रणी केन्द्र संचालक रामेश्वर बोरावट ने बताया कि जिले के सभी आई टी ज्ञान केन्द्रों का संचालन किराए के भवन में हो रहा है, जो कि बहुत ही खेद का विषय है। इस संबंध में राज इन्फोसिस के प्रभारी विशाल भाटिया ने सुझाव दिया कि सभी ज्ञान केन्द्रों को नगरपरिषद जिला प्रशासन के सहयोग से भूखण्ड का आवंटन कराया जाना चाहिए ताकि किराये के भवन में हो रहे आईटी ज्ञान केन्द्रों के संचालन की समस्या से मुक्ति मिल सके।

कम्प्यूटर कॅरियर एकेड़मी के प्रबंधक एवं सचिव अमित पालीवाल ने ज्ञान केन्द्रों को रही समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बार बार भवन स्थानान्तरण करने के कारण विद्यार्थियों एवं नव-प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त यज्ञाइन्फोसिस, जेएसएम कम्प्यूटर्स एवं माइक्रोटेक कम्प्यूटर के प्रबंधकों द्वारा भी अपने अपने विचार व्यक्त किए गए।

अंत में आदर्श एकेड़मी के प्रबन्धक मोहित सक्सेना ने सभी ज्ञान केन्द्रों से आए प्रबंधकों का धन्यवाद देते हुए बैठक के निर्णय के बारे में बताया कि सभी ज्ञान केन्द्रों के सहयेाग से नगरपरिषद जैसलमेर में भूखण्ड आवंटन के लिए शीघ्र ही आवेदन किया जाएगा ताकि ज्ञान केन्द्रों की मुख्य समस्या का समाधान हो सके।