- Hindi News
- एयरफोर्स स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया
एयरफोर्स स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया
वायुसेनाविद्यालय जैसलमेर में वार्षिकोत्सव मनाया गया। एयर कमोडोर चन्द्रमौलि विशिष्ठ सेवा मैडल ने शालिनी सिंह के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
वार्षिकोत्सव का यह दिन विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बहुत ही खास रहा क्योंिक इस वर्ष वायुसेना विद्यालय जैसलमेर को दक्षिण पश्चिम वायु कमान में सर्वश्रेष्ठ विद्यालय के रूप में चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक, स्टेशन के सभी अफसर, कार्मिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विशेष रूप से स्थापित रंगमंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकांे को मंत्रमुग्ध कर दिया। भांगडा नृत्य, बाॅलीवुड डांस, हास्य साक्षात्कार तथा नर्सरी विंग के बच्चों द्वारा प्रस्तुत कोलावेरी नृत्य को दर्शकों ने विशेष रूप से सराहा।
विद्यालय की प्राचार्या शिवानी तेवतिया ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें उन्होंने गत वर्ष के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक, खेल कूद अन्य उपलब्धियों को भी सम्मिलित किया। उन्होंने गतवर्ष के दौरान विद्यालय में आधारभुत सुविधाआंे में हुए व्यापक सुधार के बारे में बताया और वायु अफसर कमाडिंग के सहयोग मार्गदर्शन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान एयर कमोडोर चन्द्रमौलि ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए प्रमाण पत्र ट्राॅफियां प्रदान की। पुरस्कार वितरण पश्चात् विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने नन्हें कलाकारों को उनकी बेमिसाल पेशकश के लिए बधाई दी उनका उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि आप देश के भविष्य हो, आप जो भी बनो एक बेहतर इन्सांन और अच्छे नागरिक जरूर बनो।
जैसलमेर. एयरफोर्स स्कूल के वार्षिक उत्सव पर पुरस्कृत करते हुए।
जैसलमेर. एयरफोर्स स्कूल के वार्षिक उत्सव में प्रस्तुति देते बच्चे।