कार्यशाला का आयोजन
जैसलमेर. सीसीईआधारित विषयवार मासिक कार्यशाला का आयोजन राउप्रावि ढिब्बा पाड़ा में किया गया। जिसमें जैसलमेर शहर डाबला नोडल क्षेत्र के विद्यालयों के गणित, अंग्रेजी, हिन्दी, पर्यावरण विषय पर बेसलाइन की वस्तु स्थिति, पाठ योजना, रचनात्मक एवं योगात्मक आंकलन आदि पर विस्तार से चर्चा की। गणित विषय के दक्ष प्रशिक्षक बसंत कुमार छंगाणी ने पाठ योजना निर्माण में आने वाली कठिनाइयों से संभागियों को अवगत करवाया। हिन्दी विषय में दक्ष प्रशिक्षक सुनीता चूरा ने सीसीई से संबंधित अभिलेख संधारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। विद्यालय की संस्था प्रधान माधुरी चतुर्वेदी एवं नोडल प्रभारी सुरेश जीनगर ने इस प्रशिक्षण में सहयोग किया। राजतिलक भाटिया ने गणित विषय पर आदर्श पाठ योजना प्रस्तुत कर संभागियों को गणित विषय प्रस्तुतीकरण को समझाया।