- Hindi News
- स्वच्छ भारत राजस्थान के तहत स्वर्णनगरी में सफाई
स्वच्छ भारत राजस्थान के तहत स्वर्णनगरी में सफाई
स्वच्छभारत अभियान एवं स्वच्छ राजस्थान कार्यक्रम के तहत रविवार को स्वर्णनगरी में कलेक्टर एन.एल. मीना के नेतृत्व में किशनघाट प्रोल से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा तक विशेष सफाई अभियान चलाकर इस क्षेत्र में झाडू निकालकर एकदम साफ-सुथरा बनाया गया। सफाई अभियान में जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने यूको बैंक से हिंगलाज माता मंदिर तक सफाई को अंजाम दिया एवं वहां से पूरे कचरे को एकत्रित करके नगरपरिषद के ट्रेªक्टरों से उसे हटाया गया। कलेक्टर मीना द्वारा निर्धारित किए गए कार्यक्रम के अनुसार प्रथम दल के प्रभारी के रूप में उन्होंने स्वयं किशनघाट प्रोल से यूको बैंक तक सफाई की एवं अपनी टीम के साथ इस संपूर्ण क्षेत्र को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा किया गया। इसी प्रकार तृतीय जोन में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेव सिंह उज्जवल एवं उपखंड अधिकारी डाॅ. जी.आर. वैष्णव के नेतृत्व में हिंगलाज माता मंदिर से काले डूंगर मंदिर तक सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों ने झाडू निकालकर सफाई अभियान के लिए श्रमदान किया। इसी प्रकार दल संख्या 4 में अतिरिक्त कलेक्टर भागीरथ शर्मा एवं उपायुक्त उपनिवेशन गजेन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ ही नगरपरिषद के सफाई कर्मचारियों ने काले डूंगर मंदिर से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा तक अपने स्वयं के हाथों से झाडू निकालकर सफाई की एवं इस क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया गया।
कलेक्टर मीना के नेतृत्व में सफाई अभियान का नजारा देखकर क्षेत्र के वाशिंदे भी वहां एकत्रित हुए एवं उन्होंने गांधी काॅलोनी मुख्य सड़क मार्ग पर किए गए अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया। इस संबंध में कलेक्टर ने मौके पर ही रोड पर खड़े सब्जी के ठेलों को हटाया वहीं जिन मकानों के आगे लंबे समय से पत्थर की पट्टियां पड़ी थी उनको भी हटवाया। इसके साथ ही जिन दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे अतिक्रमण किया था उनको भी हाथों-हाथ हटवाया गया एवं उन्हें कड़ी हिदायत दी।
इस सफाई अभियान में जिला मुख्यालय पर कार्यरत सभी विभागों के अधिकारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई एवं उन्होंने अपने कर्मचारियों के साथ स्वयं के हाथों से झाडू निकालकर सफाई कार्य को अंजाम दिया। इस अभियान में नगरपरिषद द्वारा पर्याप्त मात्रा में सफाई कर्मचारी लगाए गए। वहीं कचरे को ट्रेªक्टरों के माध्यम से उचित स्थान पर डलवाया गया। इस अभियान में त