- Hindi News
- प्रभारी मंत्री ने पंचायत चुनावों पर की चर्चा
प्रभारी मंत्री ने पंचायत चुनावों पर की चर्चा
जिलेके प्रभारी राज्य मंत्री अर्जुनराम गर्ग ने सोमवार को सर्किट हाउस में पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ विधायक छोटूसिंह भाटी, पंचायत चुनाव प्रभारी जीतराम भी मौजूद थे।
प्रवक्ता कंवराजसिंह ने बताया कि प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में भाजपा की जीत के लिए विचार विमर्श किया। साथ ही 13 दिसम्बर को जयपुर में होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शिरकत करने की भी बात कही। साथ ही सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी पूर्वाग्रह दूर कर पंचायत चुनावों की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान इस दौरान जिला अध्यक्ष स्वरुपसिंह हमीरा, नगर परिषद सभापति कविता खत्री, उप सभापति रमेश जीनगर, जुगल किशोर व्यास, पूर्व विधायक किसनसिंह भाटी, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
जैसलमेर. सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट करते प्रभारी मंत्री।