पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रसूति चिकित्सकों के व्यवहार के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन

प्रसूति चिकित्सकों के व्यवहार के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जवाहिरअस्पताल में प्रसूति विशेषज्ञ चिकित्सकों के व्यवहार उनके द्वारा किए जा रहे खिलवाड के विरोध में स्वर्णनगरी के युवाओं ने विरोध स्वरूप मौन जुलूस निकाला। इस दौरान बडी संख्या में युवा गडसीसर चौराहा के सत्यदेव व्यास पार्क में एकत्र हुए। जहां से काली पट्टी बांध कर मौन जुलूस कलेक्ट्रेट तक निकाला गया। साथ ही कलेक्टर को ज्ञापन देकर चिकित्सकों को पाबंद करने की मांग की। इस दौरान शहर के विभिन्न समुदायों के युवा उपस्थित थे।

कलेक्टर को दिए ज्ञापन में बताया कि जवाहिर अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही, लालची मनोवृत्ति एवं उपेक्षापूर्ण व्यवहार निजी प्रेक्टिस करने की लालसा के कारण मरीज तिल-तिल कर पीड़ा भोगने को मजबूर है। महिला चिकित्सकों के असंवेदनशील रवैये के कारण प्रसूताएं नवजात शिशु की रक्षा सिर्फ भगवान भरोसे हैं। चिकित्सक आपात स्थिति में आई प्रसूता को देखना भी गवारा नहीं करते है तथा ये केस मेरा नहीं है दूसरे चिकित्सक का है कह कर हाथ निकाल देते हैं। आपात स्थितियों में सीधा ही प्रसुताओं को जोधपुर रैफर कर दिया जाता है। ज्ञापन में प्रसूताओं के जीवन के साथ खिलवाड करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

जैसलमेर. प्रसुता चिकित्सकों के विरोध में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते शहर के युवा पीडित।