पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेसीबी पलटी चालक की मौत

जेसीबी पलटी चालक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनारदुर्ग के पास रिंग रोड पर हुए एक दर्दनाक हादसे में जेसीबी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को चल रहे सफाई अभियान के तहत नगर परिषद की जेसीबी रिंग रोड पर कचरा एकत्र कर रही थी। तभी अचानक रेत में जेसीबी फंस गई तथा पलट कर खाली प्लाट में गिर गई। जिससे जेसीबी के नीचे चालक पर्वतसिंह पुत्र मोहनसिंह के फंस जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही वहां उपस्थित लोग पर्यटक पहुंचे तथा जेसीबी को सीधा करके पर्वतसिंह को बाहर निकाला। चालक पर्वतसिंह को वहां से सीधा जवाहिर अस्पताल लाया गया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सभापति कविता खत्री सहित नगर परिषद के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।