- Hindi News
- वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा के आवेदन आमंत्रित
वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा के आवेदन आमंत्रित
आठवींवैकल्पिक बोर्ड परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए जिन विद्यालयों ने आठवी वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा का आवेदन पत्र ऑन लाइन करवाए हैं, वे अपनी विद्यालय के आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 15 दिसंबर तक जमा करवा सकते हैं।
डाइट के प्रधानाचार्य ने बताया कि पंचायत समिति सांकड़ा की समस्त उच्च माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, उप्रावि, राजकीय निजी विद्यालय अपनी विद्यालय के आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी बीइओ प्रारंभिक कार्यालय में तथा पंचायत समिति जैसलमेर सम की विद्यालय आठवीं वैकल्पिक बोर्ड परीक्षा के आवेदन पत्र की कॉपी डाइट में जमा करवा सकते हैं।