शिविर में 70 मरीजों का किया उपचार
जनसेवा समिति जैसलमेर द्वारा रामगढ़ में प्रति रविवार को आयोजित किए जाने वाले निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 70 मरीजों का उपचार कर निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई। शिविर व्यवस्थापक रामगढ़, किशनलाल खत्री ने बताया कि जन सेवा समिति द्वारा अप्रैल माह से प्रति रविवार सुबह 9 बजे से 1 बजे तक रामगढ़ में भी साप्ताहिक होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाकर जनता को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रही है। रविवार को आयोजित शिविर में होम्योपैथिक चिकित्सक डाॅ. मोहनलाल खत्री एवं डाॅ. लीना खत्री ने सेवाएं प्रदान की।