पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 10 को

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 10 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेरसिद्यांत संस्था एवं श्योर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से निशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर का आयोजन 10 दिसंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम समन्वयक सत्यनारायण ने बताया कि अचलवंशी कॉलोनी स्थित एसएमएस आंखों के अस्पताल में होने वाले शिविर में नेत्र विशेषज्ञ महेन्द्र बाेराणा द्वारा जांच एवं ऑपरेशन किए जाएंगे एवं रोगियों को भोजन, दवाइयां एवं चश्मे निशुल्क प्रदान किए जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए 7568238359 संपर्क कर सकते हैं।