पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 31 लाख रुपए के तांबे के तारों की डकैती का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

31 लाख रुपए के तांबे के तारों की डकैती का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तांबेके तारों से भरी ट्रक की डकैती करने के 12 से ज्यादा आरोपियों में से 6 आरोपियों को गुरुवार को शिव थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 15 पर 12 अप्रैल, 2014 की रात ट्रक के ड्राइवर और खलासी को बंधक बनाकर सुनसान स्थान पर डालकर ट्रक भगा ले गए थे। एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने आठ माह बाद डकैती का पर्दाफाश कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, डकैती के शामिल ट्रक 31 लाख रुपए के तांबे की रिकवरी की जा रही है। बाड़मेर वृत्ताधिकारी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि एसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई थी। टीम पिछले कई माह से गिरोह पर आधुनिक तरीके से नजर रख रही थी। 12 अप्रेल, 2014 की रात 2 बजे गुप्ता ट्रांसपोर्ट जैसलमेर से मिनी ट्रक जामनगर के लिए ले जाया जा रहा था। शिव थाना क्षेत्र के देवका के पास 3 गाड़ियों में आए एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने ट्रक को रुकवाकर डाका डाल दिया। इन लोगों ने ट्रक चालक खलासी को बंधक बनाकर सुनसान जगह पर उतार दिया और ट्रक लेकर भाग गए। ट्रक में 31 लाख रुपए का तांबा भरा हुआ था। घटना की सूचना मिलने के बाद शिव थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम को लेकर जानकारी दी।

ऐसेखुला राज : घटनाके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआर भी दे दी और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी। बुधवार को पुलिस ने मामले में मनोहरलाल पुत्र खेताराम भील निवासी बबर मगरा (जैसलमेर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो डकैती के राज से परते उठनी शुरू हो गई। मनोहरलाल की निशानदेही पर पुलिस गुरुवार को जीवनसिंह पुत्र तेजसिंह राजपूत निवासी बडोरा गांव (जैसलमेर), अखेराजसिंह पुत्र नरपतसिंह, तेजराजसिंह पत्र पूर्णसिंह बडोरा गांव जैसलमेर, भोमसिंह पुत्र उगम सिंह सम जैसलमेर बाबूसिंह पुत्र हुकम सिंह राजपूत निवासी लखा जैसलमेर को गिरफ्तार किया। अभी इस मामले में 7-8 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना शेष है।

31लाख का तांबा 19 लाख में बेचा: डकैतीके बाद बदमाशों ने ट्रक में भरा 31 लाख रुपए का तांबा 19 लाख रुपए में बेच दिया और अपनी-अपनी हिस्सेदारी कर ली। पुलिस आरोपियों से सामान की रिकवरी ट्रक बरामदगी के प्रयास कर रही है। इसके लिए बाड़मेर वृत्ताधिकारी ओमप्रकाश गौतम के नेतृत्व में सदर थानाधिकारी आनंद सिंह, ग्रामीण थानाधिकारी मीठू लाल, रामसर थानाधिकारी दशरथसिंह समेत पुलिस जवानों ने टीम पू