पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानव अधिकारों का क्षेत्र व्यापक है : साेनी

मानव अधिकारों का क्षेत्र व्यापक है : साेनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतर्राष्ट्रीयमानवाधिकार दिवस के अवसर पर बुधवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संस्था द्वारा संगोष्ठी का आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी प्रभुलाल पंवार ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमृतलाल सोनी थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने बालिकाओं के अधिकारों पर जानकारी देते हुए हर समय अपने अधिकारों के लिए तत्पर रहने तथा सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि संविधान ने सभी को अधिकार दिए है तथा अधिकारों के प्रति हमेशा ही सजग रहना चाहिए। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमृतलाल सोनी ने कहा कि मानव अधिकारों का क्षेत्र जितना व्यापक है उतना ही पुराना इतिहास भी है। जो मानव की उत्पति से ही प्रारंभ हुआ है। विश्व में समाज की संरचना के साथ ही समाज समुदाय, समूह तथा राज्य के संचालन के नियम होते थे तथा उनका मुखिया अपने अधीनस्थ प्राणियों के संरक्षण का उत्तरदायी होता रहा है।

वह स्वयं को भी इन नियमों के अंतर्गत मानता था। हमारे संविधान का भाग तीन मूल अधिकारों की घोषणा करता है तथा भाग चार राज्य के निति निर्देशक तत्वों का वर्णन करता है। संविधान हर भारतीय को अधिकार देता है। कार्यक्रम को प्रीति भाटिया, व्याख्याता दरिया बारहठ, सूर्या व्यास, डीपी दाधिच, जुगना स्वामी, जसोदा, प्रेमलता भाटिया, मधु शर्मा, चर्चिल व्यास, फिरदोस, तरुणा माहेश्वरी, ने भी संबोधित किया। प्रधानाचार्य सरोज गर्ग ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन व्याख्याता माया व्यास ने किया।