अर्जुनसिंह ने पूरे किए 300 एपिसोड
जैसलमेर. स्वर्णनगरीके अर्जुनसिंह भाटी का अमेरिका के नेशनल पब्लिक रेडियो रोबिनहुड रेडियो में प्रसारित अराउण्ड वर्ल्ड विथ अर्जुनसिंह ने 300 एपिसोड पूरे किए। 10 जनवरी को भाटी के रेडियो शो का 300 वां एपिसोड प्रसारित हुआ। इस रेडियो पर किसी भी भारतीय द्वारा प्रसारित किए जाने वाला यह ऐसा पहला कार्यक्रम है जो अपने रेडियो प्रसारण के सफर को निरंतरता के साथ सफलतापूर्वक प्रसारित कर रहा है।