पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सी फार्म जमा नहीं करवाने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

सी फार्म जमा नहीं करवाने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. शहरमें आने वाले सैलानियों के सी फार्म जमा नहीं करने पर दो होटल व्यवसायियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। एएसपी आईबी ने बताया कि ढिब्बा पाडा स्थित होटल अबू सफारी में न्यूजीलैण्ड निवासी तीन व्यक्ति क्रमशः आर्चर कैट मारग्रेट, चार्लेट्टे मान्चिकूल, टिरसा मैक्सवेल होटल आलमा हवेली में इजराईल नागरिक अशकेन्सी मिचैल ठहरे हुए थे।

जिनका व्यक्तिगत विवरण प्रपत्र वीजा के सी फाॅर्म होटल प्रबंधक अली पुत्र हासम खां निवासी सियालो की बस्ती सम, एवं मठार खां पुत्र मूसे खां निवासी छत्रैल द्वारा जानबूझ कर होटल को लाभ पहुंचाने उसकी सूचना सरकार के एफआरओ कार्यालय में पहुंचाने के आरोप में उनके विरूद्ध धारा 420 भादस 7/14 विदेशी अधिनियम, 24 घंटे में विदेशियों के आगमन की सूचना नही देने पर पुलिस कोतवाली जैसलमेर में दर्ज करवाया गया।

उन्होंने बताया कि सभी होटल संचालकाें को पाबंद किया गया है कि विदेशियों के आगमन पश्चात उनका आॅन लाईन सी फाॅर्म भरवा कर एफआरओ कार्यालय जैसलमेर में नही देने की शिकायत सी.आई.डी.(बी.आई.) में आई।

वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हाई अलर्ट को दृष्टिगत रखते हुए अवांच्छित लोगो के जैसलमेर में आगमन-प्रस्थान के दौरान होटल चैकिंग, रेलवे, बस स्टेण्ड एवं अन्य सामरिक स्थलो पर प्रवास एवं गमन करने वाले अवांच्छित व्यक्तियों की निगरानी के लिए इस कार्यालय की टीम गठित की गई है।

गुरुवार को टीम शहर के विभिन्न होटलों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थानो पर निगरानी कर रही है।