चुनाव 13 को
जैसलमेर. राजस्थानराज्य नर्सेज एसोसिएशन की जिला शाखा के चुनाव 13 दिसम्बर से प्रारंभ होंगे। निर्वाचन अधिकारी जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. बीके बारुपाल ने बताया कि नामांकन पत्र 13 दिसम्बर को प्रस्तुत किए जाएंगे। नामांकन की जांच के बाद उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन 13 को ही किया जाएगा। नामांकन वापसी 14 दिसम्बर तक रहेगी तथा इसी दिन 1 बजे अंतिम उम्मीदवार सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो इसी दिन 2 बजे से मतदान होगा।