लखा माइनर के अंतिम छोर पर नहीं है पानी
लाखामाइनर के अंतिम छोर के किसानों ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन देकर पानी पहुंचाने की मांग की। ज्ञापन में मनोहरसिंह, मानाराम आदि ने बताया कि लाखा माइनर की सादा वितरिका की 66 आरडी से निकलती है। यहां के अंतिम छोर पर पीने लायक पानी भी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में किसानों को परेशानी हो रही है।
कई काश्तकार मोगों से छेड छाड कर ज्यादा पानी ले रहे है। जिससे अंतिम छोर के किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने मोगों को स्वीकृत पानी के अनुसार एपीएम लगाकर एवं नहर के बेड लेवल को चैक कर समस्या से निजात दिलवाने की मांग की।