- Hindi News
- अवैध वाहनों एवं ओवरलोडिंग वाहनों पर कसे नकेल
अवैध वाहनों एवं ओवरलोडिंग वाहनों पर कसे नकेल
जैसलमेर. कलेक्टरएन.एल. मीना की अध्यक्षता में जिला यातायात सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें यातायात व्यवस्था को और अधिक सुविधाजनक बनाने, शहरों में पार्किंग व्यवस्था के लिए स्थलों का चयन करने के साथ ही अन्य पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई कलेक्टर मीना ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जिले में चल रहे अवैध वाहनों एवं ओवरलोडिंग वाहनों की नियमित चैकिंग करे एवं उनकी धर-पकड़ कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
उन्होंने जैसलमेर नगर में ट्रांसपोर्ट कम्पनी, वर्कशाॅप, सीमेन्ट के गोदाम जो शिव रोड़ गीता आश्रम के पास स्थित है, इसके संबंध में नगर परिषद के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे उनके बैठक आयोजित कर उन्हे ट्रांसपोर्ट नगर में स्थानांतरित कराने की कार्रवाई करे। इसके बाद वे नहीं माने तो उन्हे नोटिस जारी करे एवं प्रभावी कार्रवाई करें। बैठक में उप अधीक्षक पुलिस किशनपाल सिंह, समिति सदस्य कंवराज सिंह चौहान, अशोक तंवर, जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम उपस्थित थे। कलेक्टर ने एयर फोर्स चैराहे पर खडी होने वाली निजी बसों को अन्यत्र स्थानान्तरित करने के लिए नगर परिषद को उचित स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 15 114 पर दिशा सूचक/मार्गदर्शक बोर्ड लगाने बासनपीर मोड, सांगड मोड पर बोर्ड बनाने के लिए एनएचआई अभियंता को निर्देश दिए।
उन्होंने फलसूण्ड चौराहे पर टैक्सी स्टेण्ड निर्धारित करने यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए उप अधीक्षक पुलिस को निर्देश दिए। उन्होंने सम सेण्ड ड्यून्स में आने वाले वाहनों की विशेश चेकिंग उचित पार्किंग सुनिश्चित करने के लिए उप अधीक्षक पुलिस जिला परिवहन अधिकारी जैसलमेर को निर्देश दिए।
मोहनगढ़ में जिप्सम के ट्रकों को बाईपास रोड से निकालने के लिए सीएडी की लिंक रोड की मरम्मत करवाने की बात कही।
समिति सदस्य कंवराज सिंह चौहान एवं अशोक तवंर ने निजी बस स्टेण्ड के लिए भूमि रेलवे स्टेशन के पास चिन्हित कर आवंटित करवाने का आग्रह किया।