- Hindi News
- केन्द्रीय वेतन आयोग का दल कल जैसलमेर में
केन्द्रीय वेतन आयोग का दल कल जैसलमेर में
जैसलमेर. बीएसएफअन्य केन्द्र सरकार के कर्मचारियों अधिकारियों के दूर दराज के इलाकों में बैठकर ड्यूटी करने के साथ अन्य क्रियाकलापों से रूबरू होने के लिए नवगठित 7वें केन्द्रीय वेतन आयोग का डेलीगेशन सीमा चौकियों का भ्रमण करेगा। जस्टिस ए.के.माथुर की अगुआई में 8 सदस्यीय दल 12 दिसम्बर को जोधपुर 13 दिसम्बर को जैसलमेर रहा हैं। यह डेलीगेशन भारत पाक सीमा पर बी.एस.एफ की कई सीमा चैकियों का विजिट कर बी.एस.एफ द्वारा कठिन परिस्थितियों में की जा रही ड्यूटी को देखेंगेे। अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केन्द्र शासित विभागों के कर्मचारियों अधिकारियों के वेतनभतों के पूर्ण मूल्यांकन इसमें संभावित बढ़ोतरी को लेकर नवगठित 7वें वेतन आयोग का डेलीगेशन इसके अध्यक्ष जस्टिस ए.के.माथुर के नेतृत्व में जोधपुर जैसलमेर के दौरे पर रहेगा तथा 13 दिसम्बर को जैसलमेर आएगा। इस दल में वेतन आयोग के 8 सदस्यों के अलावा नई दिल्ली से साथ में तीन बी.एस.एफ के अधिकारी साथ में मौजूद रहेंगे।
सूत्रों ने बताया कि इस दल में विवेक रे, मीना अग्रवाल सेकेट्री, समीर सिन्हा जोईन्ट सैकेट्री, वाई शुक्ला डायरेक्टर डी.के.राय डायरेक्टर, मुदित मुथाल, सुधीर शर्मा अन्डर सैकेट्री इस डेलीगेशन में रहे हैं। दल शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र में सोमागेप, मुरार भवानी आदि कई बी.एस.एफ कर सीमा चौकियों का दौरा कर वहां बी.एस.एफ की कठिन ड्यूटी से रुबरु होंगे। इसके बाद यह दल हेलिकोप्टर के जरिये वापिस जोधपुर लौट जाएगा।