- Hindi News
- मरु महोत्सव में रोचकता नवाचार को अपनाए : मीना
मरु महोत्सव में रोचकता नवाचार को अपनाए : मीना
विश्वस्तर पर अपनी अलग पहचान रखने वाला मरु महोत्सव 2015 आगामी 1 से 3 फरवरी 2015 तक धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। पर्यटन विभाग और जैसलमेर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। इस बार यह महोत्सव नए रंगों और अभिनव आकर्षक कार्यक्रमों के साथ नयापन लिए हुए होगा और देशी-विदेशी हजारों सैलानियों को भरपूर मनोरंजन का सुकून देगा।
महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एनएल मीना की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित बैठक में इससे संबंधित सभी कार्यक्रमों, तैयारियों आदि पर चर्चा की गई और विभिन्न प्रायोजकों, विभागों तथा पर्यटन विकास के क्षेत्रों से जुड़े लोगों को दायित्व सौंपे गए। एडीएम भागीरथ शर्मा सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों, होटल्स के प्रतिनिधियों, पर्यटन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों आदि ने हिस्सा लिया।
नएकार्यक्रमों के साथ मनाएं महोत्सव : कलेक्टरएन.एल मीना ने मरु महोत्सव को नवीन आकर्षणों के साथ भव्य एवं व्यापक ढंग से आयोजित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस बात का हरसंभव प्रयास किया जाए कि जो भी महोत्सव में आए, उसे भरपूर आनंद और आत्मसंतोष मिले तथा मीठी और अविस्मरणीय यादों के साथ लौटे। इसके लिए मरु संस्कृति से परिपूर्ण आंचलिक रंगों का भी बेहतर समावेश हो तथा स्थानीय लोगों एवं आने वाले सैलानियों की अधिक से अधिक भागीदारी हो। इस आयोजन को ऐसा बहुआयामी आकर्षण प्रदान करें कि सभी को यह महसूस हो कि यह उनका अपना आयोजन है। इस भावना को साकार करने के लिए पूर्ण समन्वय एवं सहयोग के साथ हरसंभव प्रयासों में जुटना होगा। संस्कृति तथा आंचलिकता का पर्याप्त समावेश किए जाने और सभी प्रतियोगिताओं के लिए विभिन्न विधाओं में दक्ष विशेषज्ञों का पैनल बनाने के निर्देश दिए और कहा कि सारी प्रक्रियाएं पूरी तरह स्पष्ट और पारदर्शी होनी चाहिए।
महोत्सवका आगाज गडसीसर से : बैठकमें बताया गया कि मरु महोत्सव का शुभारंभ 1 फरवरी को गडसीसर सरोवर से शोभायात्रा से होगा तथा 2 फरवरी के कार्यक्रम शहीद पूनमसिंह स्टेडियम एवं डेडासर मैदान में होंगे एवं मरू महोत्सव का समापन 3 फरवरी को सम के मखमली धोरों पर होगा। इस बार साफा बांध, मूमल महिन्द्रा, मूंछ, मिस मूमल, मरुश्री, ऊंट श्रृंगार, शान मरुधरा, रस्साकस्सी, पणिहारी मटका आदि प्रतिस्पर्धाओं होंगी। इन सभी प्रतिस्पर्धाओं के बीच-बीच में आकर्षक ल