कांग्रेस का प्रदर्शन 13 को
जैसलमेर. भाजपासरकार के एक वर्ष की विफलताओं के विरोध में 13 दिसम्बर को कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रावताराम पंवार की अध्यक्षता में 13 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन देगी। जिला प्रवक्ता एवं कार्यालय प्रभारी शंकरलाल माली ने बताया कि भाजपा सरकार का एक वर्ष पूरा विफलता के साथ साबित हुआ हैं। प्रदेश में कानूनी व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई हैं महंगाई का दौर बढ़ता जा रहा हैं जिले में नहरी किसानों को बुआई का पानी दूर रहा पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा हैं जिसके फलस्वरूप जैसलमेर के किसान जगह-जगह नहरी क्षेत्र में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं माली ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलता के विरोध में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी निभाएं।