किसान क्लबों का किया शुभारम्भ
जैसलमेर. ग्राम विकास सेवा संस्थान, जैसलमेर द्वारा नाबार्ड के सहयोग से मंगलिया ग्राम विकास किसान क्लब, ख्याला मालणबाई ग्राम विकास किसान क्लब मेघा का शुभारम्भ किया गया। संस्था के प्रभारी रामजीवन ने बताया कि मंगलिया ग्राम विकास किसान क्लब ख्याला के मुख्य समन्वयक सोराबखां ने मालणबाई ग्राम विकास किसान क्लब मेघा के मुख्य समन्वयक जोगाराम ने नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक माणकचन्द रेगर लीड बैक अधिकारी आरके भंवरायत का स्वागत किया जिला विकास प्रबन्धक माणकचन्द ने किसानों को किसान क्लब गठन के उद्देंश्य, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वरोजगार, समूह योजना स्वयं सहायता समूह गठन एवं बैंक क्रेडिट लिंकेज आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।