- Hindi News
- फतेहगढ़ उपखण्ड मुख्यालय में नहीं पुलिस थाना
फतेहगढ़ उपखण्ड मुख्यालय में नहीं पुलिस थाना
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाने की आवश्यकता है
भास्कर न्यूज | फतेहगढ़
उपखण्डमुख्यालय फतेहगढ़ में प्रशासनिक सुधार प्रभावी कानून व्यवस्था के लिए पुलिस थाना खोलने की महत्ती आवश्यकता है। जिसके अभाव में आमजन सरकारी कार्यालयों के साथ साथ ग्रामीण जनता को भारी परेशानी हो रही है।
उपखण्ड मुख्यालय में हाल ही में राजस्व तहसील, उपखण्ड कार्यालय, उपपंजीयन कार्यालय, उपकोष कार्यालय, सब पोस्ट ऑफिस, एसबीबीजे बैंक शाखा, थार ग्रामीण बैंक, एटीएम अन्य कई निजी बैंक स्थित है। जिनमें आमजन को नरेगा भुगतान लेने, केसीसी राशि लेने अपनी रकम जमा करवाने, रकम निकालने बाबत कार्य करवाना पड़ता है। परन्तु मुख्यालय पर स्थाई चौकी थाना होने से असुरक्षा महसूस की जाती है। फतेहगढ़ उपखण्ड जिले के अन्य उपखण्डों की अपेक्षा काफी पिछड़ा क्षेत्र है तथा पुलिस सेवा के मामले में अत्यंत ही पीछे चल रहा है।
आबादीविस्तार के बाद भी नहीं खुला पुलिस थाना : पिछलेदो दशकों से इस क्षेत्र में आबादी का तेज गति से विस्तार हुआ है तथा अपराधों में भी बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 1995 में फतेहगढ़ के पास ढाणी में तिहरा हत्याकांड वर्ष 2000-01 में डाकघर में 50 हजार से अधिक की चोरी भूमि विवाद में वर्ष 2009 में हत्या आगजनी, दंगा इत्यादि की घटनाएं हो चुकी है। क्षेत्र के सौर ऊर्जा पवन ऊर्जा लगने नलकूप आधारित कृषि बैल्ट होने से बाहरी लोगों का आना जाना रहता है। वहीं चोरी लड़ाई झगड़े भी बढ़ गए हैं तथा जमीन की कीमतें बढ़ने से भू माफिया अन्य अवांछित गतिविधियां दिनों दिन बढ़ रही है। इस कारण थाना चाैकी के अभाव में आम जनता में भय है अपराधियों के हौसले बुलंद है।
सवालाख की आबादी के बाद भी नहीं है स्थाई पुलिस थाना : फतेहगढ़क्षेत्र सवा लाख की आबादी का नेतृत्व करता है और काफी अरसे से पुलिस पुनर्गठन विस्तार की प्रतीक्षारत है। इतने बड़े विशाल भू भाग में आमजन को सुरक्षा प्रभावी कानून व्यवस्था दिलाने के लिए उपखण्ड मुख्यालय पर पुलिस सर्किल आफिस नया पुलिस थाना खोलने की आवश्यकता औचित्य है। अत: इस क्षेत्र की तमाम जनता, जन प्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों के जनहित राजहित में समय की मांग है कि फतेहगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के थाना हल्कों पुनसीमांकन करके फतेहगढ़ देवीकोट में नया थाना लगाया जाए। वर्तमान में सांगड़, झिनझिनयाली, जैसलमेर खुहड़ी थानों का क्षेत्र काफी विस्त