- Hindi News
- पेंशनर समाज ने लम्बित मांगों के संबंध में सीएम को ज्ञापन भेजा
पेंशनर समाज ने लम्बित मांगों के संबंध में सीएम को ज्ञापन भेजा
जैसलमेर. प्रांतीयकार्यालय के आह्वान पर राजस्थान पेंशनर समाज की जिला शाखा द्वारा पेंशनर समाज की लम्बित मांगों के शीघ्र निराकरण के लिए कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र जोशी ने बताया कि सभी जिला उपखंड स्तर पर पेंशनर भवन निर्माण, छठे वेतन आयोग के संशोधनों को 1 जुलाई 2013 के स्थान पर 1 जनवरी 2006 से लागू करना, न्यूनतम पेंशन 3500 रुपए करना एवं मेडिकल के लिए कलेक्टर को संपूर्ण अधिकार देने की मांग की। जोशी ने बताया कि एक अन्य पत्र प्रस्तुत किया गया जिसमें संयुक्त निदेशक पेंशन जोधपुर कार्यालय में लम्बे समय से लम्बित पेंशन संशोधन प्रकरणों को दीपावली से पूर्व निस्तारित करने की मांग की गई। पेंशनर समाज के मंत्री जितेन्द्र भाटिया ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य की मुख्यमंत्री पेंशनर समाज के हितों का ख्याल रखेगी।