पितृ पूजा अनुष्ठान संपन्न
जैसलमेर. स्थानीयव्यास बगेची में चल रहे पितृ पूजा अनुष्ठान का समापन दिव्य तर्पण एवं विष्णु सहस्त्रनाम के यज्ञ के साथ मंगलवार को किया गया। अनुष्ठान में जहां स्थानीय लोगों ने भाग लिया वहीं बनारस बिहार, मध्य प्रदेश के लोगों ने भी भाव के साथ पितृ देवों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आयोजक शैलेन्द्र व्यास ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया तथा भगवान जनार्दन स्वरूप पितर देवों से सभी के मंगल जीवन एवं जन कल्याण के लिए प्रार्थना की।