कॉलेज में रिक्त पदों को भरने की मांग
एसबीकेकॉलेज में व्याख्याताओं के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर छात्रसंघ अध्यक्ष श्रवणसिंह ने प्राचार्य को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि सीमावर्ती जिले के एकमात्र स्नात्कोत्तर महाविद्यालय में व्याख्यातों के पद रिक्त होने से छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। कई होनहार छात्र व्याख्याताओं की कमी के चलते परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त नहीं कर पा रहे है। उन्होंने शीघ्र ही ही व्याख्याताओं की कमी दूर करने की मांग की। अध्यक्ष श्रवणसिंह ने कॉलेज के छात्रों से भी अपील की कि नियमित रुप से कॉलेज पहुंचकर कक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई को गंभीरता से लेने की भी बात कही। इस दौरान एबीवीपी जिला संयोजक कृष्णपालसिंह सेऊवा, छात्रसंघ महासचिव हिंगलाजदान, सचिव कैलाश प्रजापत, उपेन्द्रसिंह, नरेन्द्रसिंह हमीरा, विक्रमसिंह सोढ़ा, अमृतसिंह, बाबूसिंह, ऋषिराजसिंह, गजेन्द्रसिंह, दुष्यंतसिंह, एवनसिंह, विक्रमसिंह, कुलदीपसिंह, दलपतसिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
जैसलमेर. रिक्तपदों को भरने की मांग को लेकर ज्ञापन देते छात्रसंघ अध्यक्ष।