पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संपन्न

निशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसबीबीजेआरसेटी जैसलमेर में चल रहे 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन डीएसपी अशोक द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर किया गया।

उन्होंने इस हाथ के हुनर को मात्र शिक्षा के रूप में ना मानते हुए अपने जीवन में उतारकर इसके माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने की सलाह दी। उन्होंने संस्था परिसर में चल रहे कम्प्यूटर आॅटोकेड प्रशिक्षण का निरीक्षण भी किया।

इस दौरान उपस्थित एफएलसीसी जैसलमेर के एसएल नायक द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को वित्त संबंधी शिक्षा प्रदान कर बताया कि किस प्रकार हम प्रय| कर छोटी छोटी बचत के माध्यम से आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं।

संस्था के निदेशक घनश्याम मीणा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया एवं सभी से फीडबैक ली एवं आगे भी हरसंभव सहायता की बात कही। कार्यालय सहायक मनीष दैया ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंक संबंधी जानकारी प्रदान कर आधुनिक युग में बैंक की मानव जीवन में बढ़ती महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन संस्था अनुदेशक ओमकंवर भाटी ने किया इस अवसर पर प्रशिक्षक राजकंवर भी उपस्थित थीं।

जैसलमेर. एसबीबीजेमें चल रहा ब्यूटीपॉर्लर प्रशिक्षण संपन्न।