पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी संस्थाप्रधानों की बैठक 26 को

निजी संस्थाप्रधानों की बैठक 26 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. पंचायतसमिति परिक्षेत्र के समस्त निजी विद्यालयों के संस्था प्रधानों की फीस निर्धारण प्रपत्र की फीडिंग से संबंधित बैठक 26 सितम्बर को पंचायत समिति जैसलमेर के सभागार में रखी गई है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कम ब्लाॅक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर उम्मेद सिंह भाटी ने बताया कि इस बैठक में फीस निर्धारण प्रपत्र को आॅन लाईन फीडिंग करने के लिए उचित मार्गदर्शन सूचनाएं प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रपत्र ऑनलाइन करने में रही समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। ब्लाॅक में संचालित समस्त निजी विद्यालयों के संस्था प्रधान/संचालक आवश्यक रूप से बैठक में हिस्सा लें।