कार्रवाई की मांग
जैसलमेर. ग्रामपंचायत मोडरडी के राजस्व गांव महेशों की ढाणी की ओरण जमीन में पूर्व सरपंच द्वारा मनमर्जी से किए गए फेरबदल से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन प्रस्तुत कर बताया कि पूर्व सरपंच ने 2007 -08 में मनमर्जी से अपनी ढाणी को अलग गांव का दर्जा दिलाने के लिए राजस्व महेशों की ढाणी की ओरण जमीन खसरा नं. 101, 103 आबादी जनसंख्या को लेकर नियमानुसार कानून कायदे पूरे करने के लिए ग्रामीणों की बिना सहमति के ग्राम पंचायत का झूठा प्रस्ताव तैयार कर अलग गांव दरस्तनगर घोषित करने की साजिश रची गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में भाजपा प्रवक्ता कंवराजसिंह चौहान, महेन्द्रसिंह, सगतसिंह, जालमसिंह, बागसिंह, जीवराजसिंह, चैनसिंह, नारायणराम आदि शामिल थे।