पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विरोध जताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. राजस्थानशिक्षक संघ अम्बेडकर ने शैक्षिक सम्मेलन स्थगित कर 15 16 अक्टूबर को नियत करने के निर्णय का विरोध एवं निंदा की है। अध्यक्ष सूजाराम ने बताया कि सरकार ने यह निर्णय जान बूझकर कर लिए है ताकि दीपावली के अवकाश से पहले के दो दिन पूर्व सम्मेलन होने पर शिक्षक की भागीदारी कम हो। जिससे शिक्षक समानीकरण, एकीकरण, विद्यालय समय परिवर्तन, मंत्रियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गए बयानों पर विरोध के स्वर मंद होंगे। शिक्षक संगठनों द्वारा सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी। अचानक सम्मेलन स्थगित करने का निर्णय लेकर शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शिक्षा मंत्री को हटाने की मांग की है।