पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध शराब पकड़वाने पर मिलेगा दो लाख रुपए तक का इनाम

अवैध शराब पकड़वाने पर मिलेगा दो लाख रुपए तक का इनाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूसरेराज्यों से रही अवैध शराब की रोकथाम के लिए राज्य सरकार की विशेष मुखबिर प्रोत्साहन योजना-2013 को आबकारी विभाग ने लागू कर दिया है। योजना के तहत सूचना देकर अवैध शराब पकड़वाने वालों को शराब की कीमत का दो प्रतिशत और जब्त वाहन की कीमत का आठ प्रतिशत हिस्सा इनाम स्वरूप दिए जाने का प्रावधान है। इसकी अधिकतम सीमा दो लाख रुपए तक रखी गई है।

कमेटीस्वीकृति करेगी प्रोत्साहन रािश

प्रोत्साहनराशि स्वीकृत करने के लिए अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन जोधपुर, आबकारी अधिकारी, आबकारी निरोधक दल जोन जोधपुर, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी, आबकारी निरोधक दल, वाणिज्यिक कर अधिकारी पुलिस अधीक्षक द्वारा मनोनीत अधिकारियों की कमेटी गठित की गई।

बैठकमें 5.58 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

प्रोत्साहनराशि स्वीकृत करने वाली कमेटी की सोमवार को जोधपुर जोन के अतिरिक्त आबकारी अायुक्त छगनलाल श्रीमाली की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आबकारी निरोधक दल जोधपुर ग्रामीण में वर्ष 2013-14 में दर्ज 26 प्रकरणों में 3,61,794 रुपए, आबकारी निरोधक दल जोधपुर पूर्व में दर्ज 11 प्रकरणों में 75,470 रुपए और आबकारी थाना जोधपुर पश्चिम में दर्ज 10 प्रकरणों में 525 रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई।

इसी प्रकार जैसलमेर जिले में दर्ज एक, जालोर पुलिस का एक सिरोही पुलिस के दो प्रकरणों में 1,20,445 रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई। इस राशि का भुगतान आबकारी अधिकारी, आबकारी निरोधक दल जोन जोधपुर द्वारा किया जाएगा।